फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tent owner died due to electric shock while decorating a wedding ceremony

Sonebhadra News: विवाह समारोह में सजावट करते समय करंट से टेंट मालिक की मौत

Wed, 28 May 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tent owner died due to electric shock while decorating a wedding ceremony
शादी समारोह में सजावट का कार्य कर रहे टेंट मालिक की करंट से मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर शाम मप्र के सीमावर्ती गांव में हुई। मृतक घोरावल के सिलवर भरौली गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सिलवर भरौली गांव निवासी अजय मौर्य (28) टेंट का काम करता था। घोरावल नगर से सटे केवटा ग्राम पंचायत के सिरसाई गांव में उसकी दुकान है।
विज्ञापन

वह बुकिंग के बाद मप्र के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना अंतर्गत अकला गांव में टेंट लगाने गया था। बड़े भाई विजय ने बताया कि अजय टेंट हाउस की सीढ़ी पर चढ़कर बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की रात उसे गंभीर हाल में लेकर परिजन सीएचसी घोरावल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय दो भाइयों में छोटा था। उसे दो वर्ष और तीन माह के दो बच्चे हैं।

सूचना पर चौकी इंचार्ज घोरावल अजय कुमार श्रीवास्तव फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि अस्पताल से मेमो के जरिए मिली सूचना पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed