{"_id":"640e030efd6ce72d5301e9f5","slug":"tense-peace-in-the-village-force-everywhere-sonbhadra-news-c-20-1-100057-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गांव में तनावपूर्ण शांति, चप्पे-चप्पे पर फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गांव में तनावपूर्ण शांति, चप्पे-चप्पे पर फोर्स
विज्ञापन
घोरावल। अनुराग पाल अपहरण व हत्याकांड के तीसरे दिन रविवार को पेढ़ गांव में तनावपूर्ण शांति बनी रही। गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। हृदय विदारक घटना के बाद से लोग गम में हैं तो उनमें आरोपियों के प्रति गुस्सा भी है। इसके मद्देनजर गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। चप्पे-चप्पे पर डटी फोर्स हालात पर नजर बनाए हुए हैं। राजनीतिक दलों के साथ अन्य लोग पीड़ित परिवार ढांढ़स बंधाने पहुंच रहे हैं।
शनिवार की सुबह नौ बजे से चल रहा जाम देर शाम करीब सात बजे समाप्त हुआ था। पुलिस-प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी सड़क से हटने का तैयार नहीं हो रहे लोगों से मंगल पाल ने खुद वापस जाने की अपील की। इसके बाद वह बेटे का शव लेकर अंकित संस्कार के लिए मिर्जापुर रवाना हुए। वहां गंगा के किनारे रात करीब 11 बजे बालक अनुराग का अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को भी सुबह से ही पीड़ित परिवार से लोग मिलने पहुंचने लगे थे। बेटे के गम में पिता मंगल पाल, मां मीना, दादी, बहन व अन्य परिजन बेसुध थे। मंगल पाल का रोते रोते गला बैठ गया है और परिजन बोलने की स्थिति में नहीं है। मौके पर रिश्तेदारों ने बताया कि परिजन सारी रात रोते बिलखते रहे। बड़ी मुश्किल से सुबह अंतिम संस्कार के बाद होने वाली क्रिया कर्म पूरा किया। सीओ संजीव कटियार, प्रभारी निरीक्षक विनोद सोनकर के नेतृत्व में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।
घटना को सदन में उठाएगी कांग्रेस
घोरावल। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल रविवार को पेढ़ पहुंचा। शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। परिजनों की मांगों से संबंधित पत्रक लेते हुए उसकी पुरजोर पैरवी का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष ने घटना पर दुख जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, एक व्यक्ति को योग्यता अनुसार नौकरी, पीड़ित परिवार व घटना से जुड़े गवाहों को सुरक्षा, आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को पार्टी नेता प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रयास करेगी। मामले को सदन में उठाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल मेें राजबली पांडेय, लल्लूराम पांडेय, मोहन बियार, पंकज मिश्रा, आशीष सिंह, मोहन लाल बियार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराने की मांग
सोनभद्र। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने पेढ़ गांव की घटना को दुखद बताते हुए इसकी मजिस्ट्रियल जांच की मांग की है। कहा कि मुख्यमंत्री की लगातार सख्ती के बावजूद इस पूरे मामले में स्थानीय स्तर पर कहीं न कहीं लापरवाही बरती गई है। इस लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसपी इस घटना के मूल में जमीन विवाद को मुख्य वजह मान रहे हैं तो ऐसे में सवाल है कि जमीन विवाद को लेकर पूर्व में कोई हल क्यों नहीं निकाला गया। वहां मौजूद लेखपाल अखिल क्या कर रहे थे, और फिर हर महीने लगने वाले संपूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवस में इस मामले को क्यों नहीं उठाई गया। इन सब सवालों को लेकर उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि मासूम अनुराग को इंसाफ मिल सके।