फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ten thefts revealed, five arrested, goods worth Rs 20 lakh recovered

Sonebhadra News: दस चोरियों का खुलासा, पांच गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद

Thu, 23 Jan 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ten thefts revealed, five arrested, goods worth Rs 20 lakh recovered
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में बीते दिनों में हुई 10 चोरियों का पुलिस ने खुलासा किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उनके पास से तीन किलो चांदी, पौने दो सौ ग्राम सोने के जेवर व नकदी सहित करीब 20 लाख का माल बरामद किया है। इस गिरोह के सदस्य पहले रेकी फिर चोरी करते थे।
विज्ञापन

सिंगरौली के जिला मुख्यालय बैढ़न में लगातार हो रही चोरियों से पुलिस की नींद हराम थी। एसपी मनीष खत्री के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने पिछले दिनों शहर के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी इस्तेमाल व आसूचना संकलन से संदिग्धों को चिह्नित किया। इसके बाद गडहरा निवासी अनुज प्रताप दुबे उर्फ पेशी, बरगवां के बाघाडीह निवासी रामजी बसोर, रामधारी बसोर, कृष्णा राम सोनी, बैढ़न के नौगई निवासी सुरेश सोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से और भी महत्वपूर्ण सुराग मिले है। इसकी तस्दीक की जा रही है।
विज्ञापन

----
कब कहां हुई थीं चोरियां
शक्तिनगर। पांच नवंबर 2023 को सुधांशु कुमार शाह निवासी नौगढ़ के घर में सोने चांदी के जेवरात चोरी की चोरी हुई थी। इसके बाद 16 जनवरी 2024 छत्रपति सिंह निवासी पुलिस लाइन पचौर के घर में सोने चांदी के जेवरात, सोने के सिक्के व नकदी चोरी, 20 अप्रैल 2024 को भास्कर मिश्रा निवासी पचखोरा के घर सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी हुई थी। 10 जून 2024 को वंशपति प्रसाद शर्मा निवासी पचखोरा के घर में सोने के सिक्के व चांदी जेवर चोरी हुए थे। तीन जून 2024 को राजेंद्र प्रताप सिंह निवासी पचखोरा के घर में सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी हुई थी। 13 जून 2024 को गंगोत्री पनिका निवासी पचौर के घर में सोने के सिक्के व चांदी जेवर चोरी हुए थे। 15 जुलाई 2024 को रामानुज चौधरी निवासी डीएवी रोड बैढ़न के घर से सोने व चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। 16 अगस्त 2024 को पूजा जाटव निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पचखोरा के घर में सोनी चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। 10 अक्तूबर 2024 को रचना सिंह चौहान निवासी बिलौजी तेलियान के घर में सोने चांदी के गहने एवं नकदी चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed