{"_id":"67fab09b47534d6c1105a7f4","slug":"ten-lakhs-were-swindled-by-luring-people-with-the-promise-of-profit-in-the-stock-market-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-126864-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शेयर बाजार में मुनाफा का लालच देकर ठग लिए दस लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शेयर बाजार में मुनाफा का लालच देकर ठग लिए दस लाख
विज्ञापन
साइबर ठगों ने अनपरा थाना क्षेत्र के एक व्यापारी को शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का झांसा देकर दस लाख रुपये ठग लिए। व्यापारी ने अपने साथ दोस्तों के पैसे भी इसमें लगा दिए। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में लग गई है।
औड़ी निवासी दीपक अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। उस ग्रुप में शेयर बाजार की बातें होती थीं और कमाए गए मुनाफे को शेयर किया जाता था। कुछ दिनों बाद ठगों ने फोन से संपर्क किया और शेयर बाजार में मुनाफा बताते हुए पैसे लगाने की बात कही।
उसमें मेरा खाता खोलकर पैसा लगाना शुरू कर दिया। शुरुआत में अच्छा मुनाफा दिया गया। इससे लालच में आकर उसने अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों से लेकर करीब 10 लाख रुपये लगा दिए। अब जब वह पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था तो जालसाजों ने पैसे नहीं निकालने दिए।
विज्ञापन
ठगों ने 9 लाख रुपये और लगाने के लिए कहा। शक होने पर तत्काल साइबर पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही अनपरा थाने पर लिखित तहरीर भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।