फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager raped, case filed against two including woman

किशोरी से दुष्कर्म, महिला समेत दो पर केस दर्ज

Mon, 31 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped, case filed against two including woman
रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना में गांव की एक महिला भी सहयोगी रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधितों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़िता रविवार की दोपहर घर में अकेली थी। माता-पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। तभी गांव की एक महिला आई और उसे काम के बहाने से अपने खेत पर बने कमरे में भेज दिया। तहरीर के मुताबिक आरोपी वहां पहले से मौजूद था। युवती को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उससे छूटकर पीड़िता घर पहुंची। देर शाम जब माता-पिता घर लौटे तो उन्हें आपबीती बताई। महिला समेत दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार की सुबह पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी और घटना में सहयोग करने वाली महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपित फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक रायपुर पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed