फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager jumped into river after dispute with brother

Sonebhadra News: भाई से विवाद के बाद नदी में कूदी किशोरी

Fri, 06 Dec 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Teenager jumped into river after dispute with brother
ओबरा। ओबरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुड़ गांव में शुक्रवार को भाई से विवाद के बाद किशोरी ने रेणुका नदी में छलांग लगा दी। घर के पास बने नवनिर्मित पुल से कूदी किशोरी को राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाल दिया। परियोजना के सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

गुरुड़ निवासी नंदू यादव का पुत्र अनिल शुक्रवार की सुबह जुगैल निवासी अपने मामा के घर आयोजित अन्नप्रासन संस्कार में शामिल होने जा रहा था। बहन रिंकू (15) भी साथ जाने की जिद करने लगी। काफी जिद के बाद भी जब भाई उसे अपने साथ नहीं ले गया तो वह गुस्से में आकर घर के पास स्थित नवनिर्मित पुल पर पहुंची और रेणुका नदी में कूद गई। वहां से गुजर रहे ओमप्रकाश और मोनू यादव की नजर पड़ी तो रिंकू को बचाने के लिए पानी में कूद गए। काफी प्रयास के बाद किशोरी को बाहर निकाला। परियोजना के सुरक्षा कर्मियों ने किशोरी को परियोजना अस्पताल पहुंचाया। वहां किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। किशोरी की मां मुन्नी देवी ने बताया कि भाई से विवाद के बाद रिंकू ने यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed