फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   teenager complains at police station in sonbhadra for teases police register case

UP: 'बाजार जाती हूं तो छेड़ता है लड़का...', थाने पहुंच किशोरी ने की शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sat, 27 Sep 2025 06:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 06:07 PM IST
सार

अनपरा थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि युवक ने शिकायतकर्ता को धमकी भी दी थी। विरोध करने पर गाली-गलाैज करता है।

विज्ञापन
teenager complains at police station in sonbhadra for teases police register case
सोनभद्र के अनपरा थाने से जुड़ा है मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के एक किशोरी ने मोहल्ले के ही एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में किशोरी ने बताया है कि मोहल्ले का एक युवक हमेशा परेशान करता है। 

विज्ञापन


कहा कि बाजार जाती हूं तो तेज आवाज वाली बाइक लेकर आगे-पीछे घूमता है और छेड़खानी करता है। इस कारण घर के बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। परेशान होकर विरोध किया तो युवक धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

नौंवी की छात्रा से छेड़खानी करने वाले पर केस दर्ज
कक्षा-9 की छात्रा से छेड़खानी और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर लिखा। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस को दिए तहरीर में पिता ने बताया है कि उनकी बेटी कक्षा 9 की छात्रा है। मोहल्ले का युवक लगातार बेटी को छेड़ता है और उस पर अभद्र टिप्पणी करता है। अब युवक बेटी को स्कूल व बाजार आते-जाते समय तेज आवाज वाली बाइक से आगे-पीछे घूमता है और रास्ता रोकता है। 

इस कारण अब उसने घर से निकलना भी बंद कर दिया है। जब बेटी ने विरोध किया तो युवक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी दी। इस संबंध में अनपरा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed