फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager burns to death after HT wire falls on him in Sonbhadra

UP News: एचटी तार की चपेट में आया किशोर, लड़पकर हुई मौत; खलिहान में पड़े बेटे को देख परिजनों की निकली चीख

Wed, 03 Dec 2025 01:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 03 Dec 2025 01:05 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां टहलने निकले 16 वर्षीय किशोर ने खलिहान में लगी आग देख कर बुझाने पहुंचा। इस दौरान वह एचटी तार की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Teenager burns to death after HT wire falls on him in Sonbhadra
खलिहान में जला पुआल व मृत किशोर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खलिहान के पास टहलने निकला 16 वर्षीय किशोर एचटी तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वह खलिहान में रखे पुआल में लगी आग को बुझाने गया, इसी दौरान हादसा हो गया। कुछ देर बाद घरवालों ने उसे देखा तो परिवार में चीख- पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस व बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
चौना गांव निवासी रामप्रसाद (16) पुत्र धरम गोंड रोज की तरह सुबह उठकर घर के बाहर टहलने निकला था। घर के दरवाजे के पास ही उनका खलिहान है, जिसमें पुआल रखा हुआ था। सुबह-सुबह खलिहान में अचानक आग लग गई और उसके ठीक बगल में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर  जमीन पर गिरा था। 
विज्ञापन


पुआग में लगी आग को बुझाने गया था किशोर
किशोर आग बुझाने की कोशिश में आगे बढ़ा, लेकिन उसे तार गिरने के बारे में जानकारी नहीं थी। इस दौरान उसका पैर बिजली के टूटे हुए तार पर पड़ गया। जिसमें करंट के झटके से वह मौके पर ही गिर पड़ा और तड़पकर उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब परिजन बाहर निकले, तो रामप्रसाद को खलिहान के पास जमीन पर पड़ा देखकर सन्न रह गए। पास जाकर देखा तो वह दम तोड़ चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दर्दनाक हादसा: रीवा से वाराणसी जा रहे ट्रक में लगी आग, जिंदा जला चालक, खलासी बाल- बाल बचा 

Trending Videos

परिवार में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते गांव वाले भी मौके पर इकट्ठा हो गए। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना ग्राम प्रधान दीनदयाल जायसवाल ने तत्काल बिजली विभाग और बभनी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा। 

बिजली विभाग पर लगा ये आरोप
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि एचटी लाइन काफी जर्जर हो चुकी थी और कई बार इसकी सूचना विभाग को दी गई थी, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed