{"_id":"681fa0da92b6d228d3016f24","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-from-a-noose-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-128149-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
बघाडू गांव में शनिवार की सुबह किशोरी का शव घर के अंदर बड़ेर के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिला। परिवार के सदस्य शादी समारोह में गए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
बघाडू गांव के बोलताकरम टोला निवासी अजय की पुत्री लक्ष्मी (17) शुक्रवार की रात घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य एक रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
शनिवार की सुबह घर पहुंचे तो लक्ष्मी का शव बड़ेर के सहारे फंदे पर लटक रहा था।उसके गले में साड़ी से बना फंदा था। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अमवार चौकी इंचार्ज मख्खन सिंह ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर घटना की छानबीन कर रही है। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।