फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teen accused her elder father of rape, case registered

Sonebhadra News: किशोरी ने बड़े पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Mon, 10 Mar 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teen accused her elder father of rape, case registered
अनपरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने अपने बड़े पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


किशोरी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने बड़े पिता और बड़ी मां के साथ रहती थी। महाशिवरात्रि के दिन उसकी बड़ी मां अपनी बहू के साथ मायके चली गई थीं। घर में बड़े पिता और उनके लड़के थे। रात में वह बीच के कमरे में सो रही थी, जबकि दोनों भाई बाहर वाले कमरे में सो गए। देर रात बड़े पिता उसके पास आए और चारपाई पर सो गए। दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed