फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Team Winners of Obra Raisers-Eleven Obra

ओबरा राईजर्स-इलेवन ओबरा की टीम विजेता

Wed, 04 May 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Team Winners of Obra Raisers-Eleven Obra
ओबरा। स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे आठवीं ओबरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार की रात दो मैच खेले गए। पहला मैच ओबरा राइजर्स और दूसरा इलेवन ओबरा की टीम ने जीता। पहले मैच में लॉयड लायंस ओबरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉयड लायंस ने निर्धारित 10 ओवरों में 40 रनों का लक्ष्य रखा। ओबरा राइजर्स के सबसे सफल गेंदबाज धीरज रहे, जिन्होंने चार विकेट लिया। जवाब में उतरी ओबरा राइजर्स की टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए छह ओवर में ही यह मैच अपने नाम कर लिया। ओबरा राइजर्स के सबसे सफल बल्लेबाज ध्रुव रहे, जिन्होंने 23 रनों की सफल पारी खेली व एक बहुमूल्य विकेट भी लिया। दूसरा मुकाबला फीट इलेवन बनाम रेड ब्लैक ओबरा के बीच खेला गया। निर्धारित 10 ओवरों के मुकाबले में फिट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में पांच विकेट खोकर 69 रनों का लक्ष्य रखा। अविनाश पाल ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। रेड ब्लैक के सबसे सफल गेंदबाज आशीष रहे, जिन्होंने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी रेड ब्लैक की पूरी टीम 56 रनों पर सिमट गई। रोमांचक मैच में इलेवन ओबरा विजेता हुई। रेड ब्लैक ओबरा के सबसे सफल बल्लेबाज सद्दाम रहे जिन्होंने 14 रनो का योगदान दिया। मैच में निर्णायक की भूमिका में प्रदीप शर्मा व रोशन सिंह रहे। स्कोरर बबलू मिश्रा एवं कॉमेंटेटर संकट मोचन झा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed