फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Team searched possibilities for state university in Sonbhadra

सोनभद्र में राज्य विवि के लिए टीम ने तलाशी संभावनाएं

Tue, 05 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Team searched possibilities for state university in Sonbhadra
घोरावल के परसौना में राज्य विवि की स्थापना के लिए निरीक्षण करती टीम और साथ में एसडीएम। - फोटो : SONBHADRA
विंध्याचल मंडल में स्थापित होने वाले राज्य विवि के लिए जिले में प्रस्तावित स्थल का सोमवार को दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने विवि की आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। टीम मिर्जापुर और भदोही में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन को देगी। इसके बाद तय होगा कि विवि कहां स्थापित होगा।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक के नेतृत्व में गठित टीम में संयुक्त निदेशक भी शामिल रहे। दोनों अफसरों ने घोरावल एसडीएम श्याम प्रताप सिंह के साथ परसौना में चिह्नित भूमि का अवलोकन किया। प्रस्तावित स्थल पर पानी की उपलब्धता, सुरक्षा, विवि की स्थापना के बाद क्षेत्रीय लोगों से जुड़ाव और विस्तार की संभावनाओं सहित अन्य बिंदुओं पर गहन छानबीन की। राजस्व रिकार्ड के अनुसार भूमि की नापी भी कराई। टीम ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी राय भी जानी। एसडीएम ने उन्हें जिले में विवि बनने से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यहां होने वाले बदलावों के बारे में भी जानकारी दी। देर शाम टीम ने डीएम चंद्र विजय सिंह से भी मिलकर वार्ता की। जरूरी निर्देश भी दिए। बता दें कि विंध्याचल मंडल में राज्य विवि की स्थापना की जानी है। इसके लिए पिछले दिनों शासन ने कमिश्नर से उपयुक्त भूमि का चयन कर प्रस्ताव मांगा था। इसके बाद मंडल के तीनों जिलों में जमीन की तलाश शुरू हो गई थी। सोनभद्र से जिला प्रशासन ने घोरावल के पास परसौना में 50 एकड़ सरकारी भूमि का चयन कर विवि स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजा था। मिर्जापुर से दो और भदोही से एक स्थल का प्रस्ताव भेजा गया है। सभी प्रस्तावों के अवलोकन के बाद शासन ने उपयुक्त स्थल के चयन के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed