फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers will come to school from today

Sonebhadra News: आज से स्कूल आएंगे शिक्षक, तीन दिन करेंगे बच्चों के स्वागत की तैयारी

Tue, 25 Jun 2024 04:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Teachers will come to school from today
ग्रीष्मावकाश के बाद परिषदीय स्कूल 25 जून से खुल जाएंगे। पहले तीन दिन सिर्फ शिक्षकाें को ही स्कूल आना है। वह स्कूल पहुंचकर वहां साफ-सफाई और बच्चों के स्वागत की तैयारी करेंगे। इसके बाद 28 जून से बच्चों के लिए स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन

स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसको लेकर विभाग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में प्राथमिक, माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालय मिलाकर कुल 2061 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहले स्कूलों में 15 जून तक छुट्टी थी। बाद में इसे 28 जून तक बढ़ा दिया गया। लंबी छुट्टी के बाद स्कूल आने वाले बच्चों के भव्य स्वागत के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए शिक्षकाें को 25 जून से ही विद्यालय आने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह तीन दिन तक विद्यालय पहुंचकर वहां साफ-सफाई के साथ बच्चों के स्वागत, नामांकन सहित अन्य तैयारियों को पूरा करने के लिए कहा गया है। बच्चों के लिए 28 जून से विद्यालय खोले जाने के निर्देश हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे से विद्यालय खोले जाएंगें और दोपहर साढ़े बारह बजे तक पढ़ाई होगी।

28 जून से बच्चों के स्कूल आने पर मिड डे मील शुरू होगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक का कहना है कि 28 से बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्कूलों का संचालन पहले से निर्धारित समय पर ही खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed