फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   teachers to be penalised

मीड डे मील न चखने वाले शिक्षकों पर होगा केस

Fri, 06 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Fri, 06 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
teachers to be penalised
श‌िक्षक - फोटो : demo
मथुरा में मीड डे मील में मिले दूध का सेवन करने से दो बच्चों और एक आंगनबाड़ी सहायिका की हुई मौत के बाद जिले के शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों की नींद उड़ गई है। बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को मीड डे मील के तहत बने भोजन और दूध को चखने के बाद ही बच्चों को देने का आदेश दे दिया है। इसकी मानीटरिंग खंड शिक्षाधिकारी करेंगे। बगैर चखे बच्चों को भोजन देने वाले शिक्षकों केे खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।  
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 1810 प्राथमिक और 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैै। बीएसए कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में 190206 बच्चे और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 62064 बच्चे अध्यनरत है। सभी प्रधानाध्यापकों और प्रधानों की जिम्मेदारी है कि कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को मीड डे मील के साथ डेढ़ सौ मिली लीटर दूध और कक्षा छह से आठ तक के प्रति बच्चों को दो सौ मिली लीटर दूध देना है।
विज्ञापन

लेकिन दुरूह और नक्सल क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में बच्चों को मानक के अनुरूप भोजन और दूध मुहैया नहीं कराया जा रहा है।
 बीएसए मनभरन राम राजभर ने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को साफ-सफाई और मीनू के अनुसार बच्चों को मीड डे मील देने का निर्देश दिया गया हैै। बताया कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन और दूध का सेवन पहले शिक्षक करेंगे। ऐसा न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed