बभनी। विकास खंड के न्याय पंचायत चैनपुर के शिक्षकों ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय कोंगा में टीएलएम मेला लगाया। इसमें विभिन्न विषयों से जुड़े मॉडल की प्रदर्शनी लगाकर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। अध्यक्षता न्याय पंचायत के वरिष्ठ शिक्षक व संकुल शिक्षक रामचंद्र यादव की।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार और विशिष्ट अतिथि अफजल अहमद शिक्षामित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष चंद्रजीत रहे। टीएलएम मेले में शून्य निवेश नवाचार का प्रयोग कर शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों ने स्वनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शित की। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि सभी शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। सभी अध्यापक पूरे मनोयोग के साथ कार्य करें। संचालन कमलेश कुमार ने किया। इस मौके पर संकुल शिक्षक सुनील सिंह, अरविंद सिंह, प्रदीप कुमार, चंद्रशेखर सिंह, अरूण उपाध्याय, उमाशंकर, रमाशंकर, एहतेशाम अंसारी, मीना देवी, सपना गुप्ता, उदय प्रसाद आदि मौजूद रहे।