फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers submitted memorandum to the Minister of State for Basic Education

शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sat, 22 May 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Teachers submitted memorandum to the Minister of State for Basic Education
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी से सर्किट हाउस में मिला और ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला सह संयोजक अशोक कुमार त्रिपाठी व सह संयोजक इंदू प्रकाश सिंह ने मंत्री के पूर्व मे दिए गए बयान पर ऐतराज जताते हुए कोरोना काल में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 में दिवगंत शिक्षकों के अनुकम्पा राशि, मृतक आश्रित नियुक्ति व अन्य समस्याओं पर चर्चा की। मांग किया कि शीघ्र ही दिवंगत शिक्षक, शिक्षिकाओं के आश्रितों को उनकी योग्यतानुसार नौकरी दी जाए। मृतकों के परिवारों को पूर्ण आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कराते हुए उनके सभी देयकों को शीघ्र दिया जाय। हाईस्कूल, इंटर के अभिलेख सत्यापन न होने वाले नवनियुक्त शिक्षकों का भी वेतन लगाया जाय। एनपीएस कटौती धारकों को भी लेखा पर्ची दी जाय। एनपीएस कटौती धारक शिक्षकों को पता ही नही चल पा रहा है कि उनका पैसा कहां जा रहा है और सरकारी अंशदान का भी पता नहीं चल पा रहा है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने बीएसए के माध्यम से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed