फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers roared at DIOS office, demanded salary

डीआईओएस कार्यालय पर गरजे शिक्षक, मांगा वेतन

Mon, 11 Jul 2022 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers roared at DIOS office, demanded salary
बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग को लेकर सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। छपका स्थित डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। इसके बाद डीआईओएस को सीएम के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि विगत तीन-चार माह से वेतन न मिलने के कारण अधिकांश शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान आरएमएसए के अंतर्गत संचालित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल के कार्यरत प्रधानाचार्य, शिक्षकों व कर्मचारी वेतन भुगतान न होने से कर्ज में डूबने लगे हैं। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को डीआईओएस कर्यालय पर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डीपी सिंह, अरविंद सिंह चौहान, वंदना यादव ,सत्यनारायण कनौजिया, विवेकानंद मिश्रा, वंदना सिंह, अनीता गॉड ,रीना कुमारी, निशा पांडेय, कालिंदी यादव, उषा सिंह, डीपी सिंह, प्रियंका सिंह पटेल, बिट्टू, पूजा वर्मा, दिव्या वर्मा, निर्मला, ज्योति चौधरी, रूपा, सुनैना गौतम ने अविलंब बकाया वेतन का भुगतान कराने की मांग की है। प्रीति सिंह, स्नेह लता, आकांक्षा शर्मा, आरती देवी, रीता, सुमन देवी, डॉ. सरिता सिंह, रीना सरोज, प्रतिमा, पूनम रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed