{"_id":"68a62a22d0e73f41aa0f2600","slug":"teachers-raised-their-voice-for-restoration-of-pension-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-132947-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शिक्षकों ने पेंशन बहाली के लिए आवाज उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शिक्षकों ने पेंशन बहाली के लिए आवाज उठाई
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पेंशन बहाली समेत 31 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा।
धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र कनौजिया ने कहा कि प्रदेश के शिक्षक पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों की विनियमितीकरण, निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रणाली, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12 ,18 व 21 की व्यवस्थाओं को यथावत अधिनियमित रूप से माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 में समाहित किया जाए।
साथ ही विद्यालय व छात्रहित में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 विधयक की धारा 11(6) को विलुप्त किया जाए। जिलामंत्री संतोष कुमार मौर्य, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र कनौजिया, कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र शुक्ला ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राव, यशवंत सिंह, शैलेश कुमार पाल, महिला उपाध्यक्ष डॉ.मंजू सिंह, शिवमनी, रिंकी, आशुतोष कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, विनीत कुमार, वरुण चतुर्वेदी, परमानंद सिंह यादव, अनुपम कुमार सिंह, मुन्ना लाल जायसवाल आदि शामिल रहे।