फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teacher dies in a collision with two cars

दो कारों की टक्कर में शिक्षक की मौत

Mon, 26 Apr 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Teacher dies in a collision with two cars
डाला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना का प्रशिक्षण लेने जा रहे एक शिक्षक की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना पुलिस चौकी क्षेत्र के बग्घानाला के पास हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विजय कुमार गुप्ता (53) पुत्र प्रेम सागर गुप्ता निवासी अमन बिहार कॉलोनी डाला अपने निजी कार से राबर्ट्सगंज के नवीन सब्जी मंडी परिसर में आयोजित मतगणना संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर में जैसे ही वह पुलिस चौकी क्षेत्र के बग्घानाला ओवरब्रिज पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए। घायलावस्था में उन्हें राबर्टसगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वह चोपन ब्लॉक के कोटा ग्राम पंचायत स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय वसुधा में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, राजकुमार जैन, संतोष अग्रहरि, संतोष कुमार बबलू, महेश सोनी, पवन शर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, पवन जायसवाल, अजय कुमार गुप्ता आदि ने इस घटना के बाद शोक संवेदना व्यक्त किया। उधर, शिक्षकों में भी शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed