फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Takiya in sub junior, Bhawanipur team winner in senior

Sonebhadra News: सब जूनियर में तकिया, सीनियर में भवानीपुर की टीम विजेता

Fri, 15 Nov 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Takiya in sub junior, Bhawanipur team winner in senior
करमा/घोरावल। करमा ब्लॉक के खैरपुर गांव स्थित खेल मैदान में चल रही दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दूसरे दिन वॉलीबॉल और कबड्डी के मैच हुए।
विज्ञापन

वाॅलीबाल प्रतियोगिता के सब-जूनियर में तकिया की टीम विजेता व भटौलिया की टीम उपविजेता रही। वहीं सीनियर वर्ग की वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में भवानीपुर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

वहीं कबड्डी में बालक वर्ग में सिरसिया ठकुराई की टीम सीनियर व सब-जूनियर वर्ग में विजेता रही। बालिका वर्ग में जोगिनी की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण सिंह पटेल ने कहा कि खेल व्यक्ति को स्वस्थ एवं अनुशासित रखने में सहायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र में कई उदीयमान खिलाड़ी हैं, जिन्हें अगर सुविधा मिले तो अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। अंत में उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। व्यायाम प्रशिक्षक प्रदीप सिंह और क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अनुज त्रिपाठी की देख-रेख में प्रतियोगिता संपन्न हुआ।


खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग
बभनी। कस्बा स्थित दक्षिणांचल ग्रामोदय इंका में बृहस्पतिवार को पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनी। मुख्य अतिथि रहे ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के इकाई प्रमुख मनीष गर्ग तथा विशिष्ट अतिथि मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे रहे। छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से विद्यालय में मेला लगाया। इसके बाद कबड्डी बालिका सीनियर वर्ग में दक्षिणांचल ग्रामोदय इंका बभनी प्रथम और डूमरहर द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर ज्योत्सना सिंह, बीईओ प्रेमशंकर राम, डा.व्यास चंद्र विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed