फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tablet distributed to more than 250 students

250 से अधिक छात्रों में टैबलेट वितरित

Wed, 04 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tablet distributed to more than 250 students
हिंदुआरी स्थित आर आर पॉलीटेक्निक कालेज में टेबलेट वितरण में अतिथियों के साथ छात्र-छात्राएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। तकनीकी शिक्षा में छात्रों को दक्ष बनाने के उद्देश्य से शासन की तरफ से छात्र-छात्राओं में बुधवार को टैबलेट वितरित किया गया। देवो महेश कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी सुकृत एवं आर आर पॉलीटेक्नीक हिंदूआरी में टैबलेट वितरण किया गया। सभी कॉलेजों में कुल 250 से अधिक टैबलेट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि रहे राज्यसभा सदस्य रामशकल तथा स्कूल प्रबंधन की मौजूदगी में सुकृत स्थित देवो महेश कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, देव महेश निजी आईटीआई सुकृत व काशी आईटीआई सुकृत के छात्रों में टैबलेट बांटा गया। प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि टैबलेट का समुचित प्रयोग करके छात्र अपने आपको वैश्विक गतिविधियों से जुडकर कुछ नया करने का मौका मिलेगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करमा रामधार कोल, सुदामा सिंह पूर्व प्रबंधक सीजीएम इंटर कॉलेज मधुपुर, डॉ. रविशंकर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, शिव पूजन मौर्य, ओमप्रकाश सिंह, चंद्रकेसर मौर्या, रमाशंकर सिंह पटेल, कौशल मौर्य, विकास कुशवाहा, उमेश सिंह, राज वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं आरआर पॉलीटेक्नीक हिंदूआरी में भी टैबलेट वितरण किया गया। मुख्य अतिथि रहे विधायक डॉ.अनिल कुमार मौर्या ने कार्यक्रम की शुरूआत की। विशिष्ट अतिथि पारस नाथ सिंह डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर/ सोनभद्र व संस्था के चेयरमैन सरोज कुमार सिंह व प्रधानाचार्य नागार्जुन सहित अध्यापकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed