फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tableaux of Natwar Nagar captivated hearts

Sonebhadra News: नटवर नागर की झांकियों ने मोहा मन, भक्ति में डूबे रहे श्रद्धालु

Sun, 06 Sep 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tableaux of Natwar Nagar captivated hearts
चुर्क पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित कर
सोनभद्र/चुर्क। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार की देर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का पूजन व आरती उतारते हुए जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरित हुआ। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रहीं। पुलिस लाइंस चुर्क के साथ ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली व अन्य थानों में भी आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान स्थित बांके बिहारी मंदिर परिसर में मंदिर समिति की तरफ से जन्मोत्सव मनाया गया। यहां जन्मोत्सव के एक दिन पहले हरिकीर्तन शुरू किया गया था। शुक्रवार की रात में हरिकीर्तन के बाद जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पवन जैन, राकेश गुप्ता, आनंद मिश्रा आदि रहे। इसी तरह उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर के समीप पूजा पंडाल सजाकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। चुर्क स्थित पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। एसपी अभिषेक वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी जन्मोत्सव में शामिल हुए। आधी रात जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, पूरा परिसर नंद के आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। एसपी ने सपत्नी पूजन करके आरती उतारी। इस मौके पर एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में भी धूमधाम से जन्मोत्सव मनाई गई। कोतवाली को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed