{"_id":"6a9b17df178697fe7f05ce34","slug":"tableaux-of-laddu-gopal-captivated-hearts-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-152495-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: लड्डू गोपाल की झांकियों ने मन मोहा, लगाया माखन-मिश्री का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: लड्डू गोपाल की झांकियों ने मन मोहा, लगाया माखन-मिश्री का भोग
विज्ञापन
एनसीएल बीना के मंदिर में सजाई गई राधा कृष्ण की आकर्षक प्रतिमा। संवाद
- फोटो : आर्य नगर स्थित मृतक गौरव वर्मा के आवास से दूर खड़े शुभचिंतक। संवाद
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। दिन भर बाजारों में श्रद्धालुओं ने साज-सज्जा के सामानों की खरीदारी की और फिर देर रात घरों में लड्डू गोपाल को आकर्षक ढंग से सजाकर पूजन किया। घंट-घड़ियाल के साथ नंद को आनंद भयो जै कन्हैया लाल की... के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा। देर शाम से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन और सोहर गाने में महिलाएं मशगूल रहीं।
रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान स्थित बांके बिहारी मंदिर में राधा-कृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाकर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन और आरती की। इससे पूर्व अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें पवन जैन, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा समेत अन्य श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेन चौक स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की विशेष झांकी सजाई गई।
श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और आरती की। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा नगर श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आया। रॉबर्ट्सगंज आदर्श कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से बनाया गया। इसमें पुलिस के अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
दुद्धी: नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की रात्रि घंटा-घड़ियालों की गूंज के साथ कान्हा प्रकट हुए, उनके जयकारे से सारा क्षेत्र गूंज उठा। जय कन्हैया लाल की, मदना गोपाल की, लईकन के हाथी घोड़ा, बुढ़वन के पालकी। मां काली मंदिर, श्रीसंकट मोचन मंदिर, श्रीराधा कृष्ण मंदिर, श्री पंचदेव मंदिर, कोतवाली दुद्धी मंदिर, महावीर मंदिर समेत गांव में अलग अलग बस्ती में डोले रख जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं नन्हें मुन्ने बच्चों को श्रीकृष्ण व राधा के मनमोहक रूप में लोगों ने सजाया।
मुर्धवा के जन्माष्टमी मेले में उमड़े श्रद्धालु
रेणुकूट। मुर्धवा स्थित जनपद के प्रसिद्ध राधा-कृष्ण मंदिर में लगातार 55वें वर्ष आयोजित हो रहा भव्य जन्माष्टमी मेला शुक्रवार को आस्था और उत्साह से सराबोर रहा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर परिसर को फूलों, कृत्रिम पुष्पों और रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जन्माष्टमी मेले को लेकर मंदिर के बाहर सड़क की दोनों पटरियों पर बड़ी संख्या में बाहर से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर यहां सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा झारखंड और छत्तीसगढ़ से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे तक करीब 20 हजार श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं । पिपरी थाने और रेणुकूट चौकी पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर के साथ ही मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं।