फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   System collapsed due to transfer of sanitation workers

Sonebhadra News: सफाई कर्मचारियों के तबादले से चरमराई व्यवस्था

Mon, 08 Jul 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
System collapsed due to transfer of sanitation workers
विंढमगंज। एक तरफ संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है तो दूसरी गांव के दोनों सफाई कर्मचारियों के एक साथ तबादले से बुटबेढ़वा गांव की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन


दुद्धी ब्लॉक का बुटबेढ़वा बड़ी ग्राम पंचायत है। झारखंड बाॅर्डर पर बसा अंग्रेजी हुकूमत का विंढमगंज कस्बा इसी का हिस्सा है। घनी आबादी और प्रमुख बाजार के बीच सफाई कार्य के लिए तैनात कर्मचारियों के तबादले से स्थिति बिगड़ गई है। इस बाजार में रोजाना तीन-चार ट्राॅली कूड़ा निकलता है। पूर्व में सफाई कर्मी होने के कारण प्रतिदिन कूड़े का निस्तारण कर दिया जाता था, मगर सफाई कर्मी नहीं आने से गांधी पार्क, चौराहा, एफसीआई गोदाम, सब्जी मंडी, साहू चौक, वीआईपी गली, मनिहारी गली, ग्राम पंचायत भवन के साथ सामुदायिक शौचालय के पास कूड़े का ढेर लगा है। बारिश के चलते बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण ओमप्रकाश महेंद्र प्रसाद सुरेश कुमार सुरेंद्र कुमार सुजीत कुमार पवन कुमार शंभू प्रसाद ने तत्काल बाजार में पड़े कूड़े के निस्तारण करने की मांग की है। निस्तारण नहीं होता है तो आंदोलन करेंगे। इस बाबत ग्राम प्रधान तारा देवी ने कहा कि 15 दिन पूर्व ही यहां के सफाई कर्मचारी का स्थानांतरण कर दिया गया। इसके बाद स्थिति बिगड़ी है। उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है। पंचायत सचिव सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व में दो सफाई कर्मी की नियुक्ति थी, मगर उनका स्थानांतरण कर दिया गया है। जल्द नई नियुक्ति के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed