फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Symbol of female power and form of Mother Durga in Indian culture

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का प्रतीक एवं मां दुर्गा का स्वरूप

Tue, 12 Oct 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Symbol of female power and form of Mother Durga in Indian culture
ओबरा। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में मंगलवार को भाजपा सोनभद्र जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह संयोजक काशी क्षेत्र सुष्मिता सेठ एवं विशिष्ट अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा कन्याओं को चुनरी पहना कर, रोली व अक्षत लगाकर एवं उनकी आरती कर किया गया। तत्पश्चात् कन्याओं को पूड़ी, हलवा, चना, मिठाई व फल खिलाकर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में नारी की महत्ता के बारे में विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का प्रतीक एवं मां दुर्गा का स्वरूप माना गया हैं। इसलिए समाज में हर नारी को सम्मान की नजर से देखा जाना चाहिए जो हमारी मोदी सरकार में संभव हुआ हैं। मोदी सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान चलाकर नारी को शिक्षित बनाने का काम कर रही है ताकि भारतीय नारी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें। साथ ही अपने परिवार के साथ ही साथ समाज को शिक्षित कर देश को विकसित बनाने में अपना सराहनीय योगदान दे सकें। इस मौके पर सोनी रावत, हेमलता, मंजू गिरी, मनीषा राय, सोनी वर्मा, मनीष विश्वकर्मा एवं मीडिया प्रभारी शिशिर शर्मा आदि मौजूद रहे। जिला संयोजक सुनीता पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंशु अग्रहरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed