फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suspicious death of woman, police engaged in investigation

Sonebhadra News: महिला की संदिग्ध हाल में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 19 Aug 2023 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of woman, police engaged in investigation
मधुपुर। सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर माइनर स्थित बस्ती में शनिवार को महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मधुपुर निवासी विजय कुमार की शादी 2004 में अनीता (36) से हुई थी। अनीता शुक्रवार को घास काटने घास काटने खेत में गई थी। लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। पति ने उसका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया। हालत में सुधार न होने पर वाराणसी ले गया, जहां शनिवार की सुबह महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे महिला के पिता रामललित ने पुलिस को सूचना देकर मौत के कारणों की जांच की मांग की। सुकृत चौकी प्रभारी आशीष पटेल और कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला को दो संतान आशू (17) और अनुष्का (10) हैं। पति विजय कुमार नौगढ़ रोड पर चाय-पान की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed