फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suspicious death of child

संदिग्ध हाल में बालक की मौत

Tue, 20 Jul 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of child
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के नौटोलिया टोला में मंगलवार की भोर में संदिग्ध हाल में आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। उसकी तबीयत खराब चल रही थी और उसका उपचार एक प्राइवेट डॉक्टर कर रहा था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि डाला पुलिस चौकी क्षेत्र झपरहवा निवासी जय प्रकाश की पत्नी बेटे सोम (8) समेत अन्य बच्चों के साथ नौटोलिया में रहती थी। कुछ दिन पूर्व सोम की तबीयत खराब हो गई। एक प्राइवेट डॉक्टर बच्चे का इलाज कर रहा था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार की भोर में बच्चे की मौत हो गई। उधर, बेटे की मौत की खबर पाते ही पिता जयशंकर पहुंच गया और उसने पुलिस को बेटे की मौत की सूचना देते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। उसका कहना था कि अचानक बेटे की मौत कैसे हुई, इसका पता चलना चाहिए। दारोगा राजनारायण यादव ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि कोई प्राइवेट डॉक्टर बालक का उपचार कर रहा था। इलाज ठीक ढंग से न होने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed