फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Survey for laying railway line from Windhamganj to Ambikapur started

Sonebhadra News: विंढमगंज से अंबिकापुर रेल लाइन बिछाने का सर्वे शुरू

Wed, 26 Jun 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Survey for laying railway line from Windhamganj to Ambikapur started
जिले के विंढमगंज से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर तक रेलवे लाइन बिछाने के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। विंढमगंज रेलवे स्टेशन को जंक्शन बनाकर यहां से अंबिकापुर को जोड़ने की रेल मंत्रालय की योजना के तहत सर्वे हो रहा है।
विज्ञापन

विंढमगंज रेलवे स्टेशन के पूरब की तरफ झारखंड प्रांत के बिलासपुर गांव से होते हुए वाया धुरकी से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर को जोड़ना है। रेल मंत्रालय की तरफ से सर्वे के लिए एक निजी एजेंसी को यह काम करने के लिए दिया है, जो पिछले एक सप्ताह से विंढमगंज से झारखंड प्रांत के घुरकी तक सर्वे का काम कर रही है।
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो जून 2024 तक यह सर्वे का काम किसी भी हालत में पूर्ण कर लिया जाएगा। सर्वे टीम के लोग ड्रोन कैमरा के माध्यम से 100 मीटर चौड़ा जमीन को चिह्नित कर निशान लगा रहे हैं। विंढमगंज से सटे झारखंड प्रांत के गांव बिलासपुर, मकरी, घघरी, दुसैया, झुमकापुत्तुर, परासपानी होते हुए कनहर नदी के किनारे गांव बालचौरा तक का सर्वे हो चुका है। सर्वे टीम कनहर नदी के उस पार छत्तीसगढ़ में इस समय सर्वे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

तीन रेलवे स्टेशनों से हो रहा है सर्वे
पूर्व मध्य रेलवे धनबाद के बरवाडीह-चोपन रेल मार्ग से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर को जोड़ने के लिए तीन रेलवे स्टेशनों से सर्वे कराया जा रहा है। सोनभद्र के रेणुकूट और विंढमगंज व झारखंड के पलामू जिला के बरवाडीह रेलवे स्टेशन से अंबिकापुर को जोड़ने के लिए रेलवे मंत्रालय ने सर्वे करने का निर्णय लिया है। रेणुकूट-अंबिकापुर और बरवाडीह से अंबिकापुर का सर्वे पूरा हो चुका है। विंढमगंज रेलवे स्टेशन से अंबिकापुर तक सर्वे का काम अब शुरू हुआ है, जो तेजी से चल रहा है। जल्द ही सर्वे रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय को सौंपा जाएगा।




कई दशक से चल रही थी मांग
विंढमगंज। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के बरवाडीह-चोपन रेल मार्ग से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के अंबिकापुर छत्तीसगढ़ रेलवे स्टेशन को जोड़ने की मांग को लेकर कई दशकों से अंबिकापुर के लोग आंदोलन करते आ रहे हैं। रेलवे मंत्रालय ने पिछले साल सर्वे करने का निर्णय लिया था। केंद्र में नई सरकार के गठन होने और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के बनने के बाद इस काम में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed