{"_id":"63e1e13f3a28f6472728dfe4","slug":"surprise-inspection-of-deputy-cm-health-of-the-patients-reached-the-hospital-angered-over-the-poor-quality-2023-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम का औचक निरीक्षण: अस्पताल पहुंच मरीजों से जाना हालचाल, कार्यों की खराब गुणवत्ता पर खूब भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम का औचक निरीक्षण: अस्पताल पहुंच मरीजों से जाना हालचाल, कार्यों की खराब गुणवत्ता पर खूब भड़के
Tue, 07 Feb 2023 11:03 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:03 AM IST
सार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सोनभद्र के जिला अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कार्यों की खराब गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद वह मलिन बस्ती भी गए। वहां के रहवासियों से बातचीत की।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सोनभद्र जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों का हाल जाना। उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। परिसर में चल रहे कैंटीन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए निर्माण सामग्री का सैम्पल जांच के लिए साथ ले गए। इस दौरान उन्होंने निर्माण के बाद से ही बंद चल रहे बर्न यूनिट को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दो दिवसीय भ्रमण पर सोनभद्र पहुंचे उप मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। गेट से ही निरीक्षण शुरू किया।
जिला अस्पताल पहुंचे उप मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी देखते हुए वार्ड में गए। इस दौरान गैलरी में जगह-जगह बिजली के तारों को अस्त-व्यस्त देख नाराजगी जताई और उसे व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। वार्डों में मरीजों से पूछताछ की। करीब 20 मिनिट यहां रुकने के बाद वह मलिन बस्ती गए। वहां साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। बस्ती में बीमार एक 90 वर्षीय महिला को तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजवाया।निरीक्षण के दौरान विधायक भूपेश चौबे, अनिल मौर्य, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।