फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Surjbli remained uncontested Sangh

सूरजबली निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने

Thu, 07 May 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Thu, 07 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Surjbli remained uncontested Sangh
 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के राबर्ट्सगंज स्थित  संघ भवन में संपन्न हो गया। निर्विरोध सूरजबली सिंह को जिलाध्यक्ष, परशुराम पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवधेश सिंह को मंत्री और इसरार अहमद को आडिटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


चुनाव प्रांतीय कार्यालय सचिव डा. पीके सिंह व प्रांतीय संगठन मंत्री डीएन सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकार के लिए संगठन सदैव संघर्ष किया है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया  कि वे संगठन को मजबूत करें, ताकि किसी भी आंदोलन को धार दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरिकिशोर तिवारी ने ही पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वक्ताओें ने कहा कि हक की लड़ाई लड़ने के लिए कर्मचारियों को एकजुट होना पड़ेगा। कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।

 इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री अतुल मिश्रा, नारायण सिंह, आरएन सिंहा, राम इकवाल वर्मा, सुरेश तिवारी, वीपी सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed