फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Supply not restored even on the third day, five thousand people troubled

Sonebhadra News: तीसरे दिन भी नहीं बहाल हुई आपूर्ति, पांच हजार की आबादी परेशान

Wed, 02 Apr 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Supply not restored even on the third day, five thousand people troubled
पुनर्वास गांव चिल्काडांड के निमियाडांड मोहल्ले में स्थापित 400 सौ केवीए का ट्रांसफाॅर्मर तीसरे दिन भी नहीं बदला जा सका। गर्मी से पांच हजार की आबादी परेशान रही। मंगलवार शाम ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुरू होने से रहवासियों में आस जग गई। माना जा रहा है कि देर रात तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन


रविवार रात करीब पांच हजार आबादी वाला निमियाडाॅड़ मुहल्ले में स्थापित ट्रांसफार्मर जल गया। इसके चलते सोमवार को ईदन व नवरात्र व्रत पूजा के समय लोग बिन बिजली रहे। गर्मी से लोग बेहाल ग्रामीण व्यवस्था को कोसते रहे।
विज्ञापन

पुनर्वास गांव की बिजली आपूर्ति में पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन, यूपीपीसीएल व ग्रामीणों के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। ग्रामीण अव्यवस्था के लिए पावर परियोजना प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हैं। रविवार रात जले ट्रांसफर को सोमवार को भी दुरुस्त करने के लिए प्रयास नहीं शुरू किया गया इसके चलते ग्रामीणों में रोष बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन मदद का हाथ बढ़ाया। इसके बाद दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाया गया। कर्मचारी पुराने ट्रांसफार्मर को उतार कर नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने में जुट गए। बताया गया कि सबकुछ ठीक रहा तो देर रात आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed