फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Supervisor dies after being hit by trailer

ट्रेलर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Sat, 21 Nov 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Supervisor dies after being hit by trailer
अनपरा। एनसीएल कृष्णशिला रेलवे साइडिंग पर शुक्रवार की देर रात ट्रेलर की चपेट में आने से निजी कंपनी के सुपरवाइजर चंदन यादव (24) पुत्र सभाजीत यादव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को रोक लिया और प्रदर्शन कर मुआवजा दिलाने की मांग की। घटना स्थल पर पहुंची जीआरपी चोपन ने परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। हादसे के चलते रेलवे साइडिंग का कार्य शनिवार को भी काफी देर तक प्रभावित रहा। इस दौरान परियोजना की कई ट्रेनें खड़ी रहीं।
विज्ञापन

रेणुसागर निवासी चंदन यादव पुत्र सभाजीत यादव एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की रात वह कृष्णशिला रेलवे साइडिंग पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान रेणुसागर पावर डिवीजन से राख लेकर गए ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के कुछ घंटे बाद लोगों ने मामले की जानकारी बीना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला जीआरपी का बताते हुए घटना की जानकारी चोपन जीआरपी को दी। उधर, सूचना पर पहुंचे परिजन कार्य के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शव रखकर प्रदर्शन करते हुए उच्च स्तरीय जांच के साथ मुआवजा की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची जीआरपी ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। स्थानीय नागरिकों व परिजनों की मांग पर संबंधित ठेकेदार ने अंतिम संस्कार के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए। इस दौरान रेलवे साइडिंग का कार्य प्रभावित रहा। इस दौरान परियोजना की कई ट्रेनें खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed