Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Superstition is taking people's lives after snakebite

Sonebhadra News: सर्पदंश के बाद अंधविश्वास ले रहा लोगों की जान

Tue, 08 Jul 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Superstition is taking people's lives after snakebite
जिले के अलग-अलग इलाकाें में झाड़फूंक करने वालाें पर शिकंजा कसने में प्रशासन नाकाम रहा है। ओझाओं के फेर में पड़कर सांप काटने पर झांड़फूंक कराने वालों की जान जा रही है। सर्पदंश के बाद समय से अस्पताल पहुंचने पर जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

सब कुछ संज्ञान में होने के बावजूद इस पर कार्रवाई के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। बारिश के बीच जिले में सर्पदंश की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। बीते एक माह में सर्पदंश के चलते दस से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सर्पदंश में मौत की बढ़ती घटनाओं के बीच आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम जागरूकता कार्यक्रमों की पोल खुलती नजर आ रही है। सर्पदंश से मौत के मामलों में 80 फीसदी घटनाओं में जान गंवाने वालाें की कहानी कुछ एक जैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग पहले झाड़फूंक करने वाले ओझाओं का रुख कर रहे हैं। स्थिति बिगड़ने पर काफी देर से अस्पताल पहुंचते हैं, जिससे उनकी मौतें हो रही हैं। जिले में अंधविश्वास और अज्ञानता काे बढ़ावा दे रहे ओझाओं पर शिकंजा कसने में पुलिस-प्रशासन नाकाम है।
मासूम को कोबरा ने डसा, झाड़-फूंक में मौत: करमा थाना क्षेत्र के गणेशपुर (सिरविट) गांव में शनिवार को घर में खेल रहे मासूम को सांप ने डस लिया। परिजन उसे लेकर घंटों झाड़-फूंक कराते रहे। समय से उपचार न मिलने से अभिनव (5) उसकी मौत हो गई।
झाड़-फूंक में उलझे रहे परिजन, छात्रा की मौत : दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाड़ू गांव में 15 मई की रात शौच के लिए निकली राधिका (9) को सर्प ने पैर में डस लिया।
राधिका के परिजनों ने हॉस्पिटल न पहुंच कर कई गांवों में करीब 20 घंटे तक अलग-अलग ओझा से झाड़-फूंक कराई। छात्रा की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और शाम के वक्त की मौत हो गई।
नेत्रहीन की झांड़फूंक से चली गई जान : चोपन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सिंदुरिया में चार दिन पूर्व सर्पदंश का शिकार हुई नेत्रहीन महिला की जान झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई।

लालती देवी 45 ने अपने घर पर एक मुर्गे को फड़फड़ाते सुना। वह मुर्गे को बचाने के लिए उस स्थान पर पहुंचीं। मुर्गे को पकड़ने के प्रयास में सांप ने लालती देवी के हाथ में डस लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed