फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Superstition Bricks stones thrown in sonbhadra accused burnt down eight bighas land case registered

अंधविश्वास : भूत-प्रेत के चक्कर में चले ईंट-पत्थर, आरोपियों ने फूंक दिए आठ बीघा खलिहान; दर्ज हुआ मामला

Sun, 19 Jan 2025 06:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 06:48 PM IST
सार

Sonbhadra News : पथराव और खेत जलाने का मामला संज्ञान में आते ही सोनभद्र की मांची थाने की पुलिस गांव में पहुंच गई। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन
Superstition Bricks stones thrown in sonbhadra accused burnt down eight bighas land case registered
सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने की पड़ताल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

UP Crime News : प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद जिले में अंधविश्वास पर नियंत्रण नहीं है। बिहार बाॅर्डर से सटे जिले के मांची थानांतर्गत स्थानीय गांव में भूत-प्रेत किए जाने के शक में घर पर पथराव एवं खलिहान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


थाना से कुछ दूर के रहने वाले मांची गांव के अवधलाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उनके भाई का लड़का बबलू (25) और उसकी मां हीरावती उसके दरवाजे पर पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों मां-बेटे भूत-प्रेत किए जाने का आरोप लगाते हुए उनके घर पर ईंट-पत्थर चलाने लगे।
विज्ञापन


परिवार के लोग डरकर दरवाजा बंद कर लिए। शोरगुल सुन कर आस-पास के लोग जब इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद वह खलिहान में पहुंचे और उसके पुआल में आग लगाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि करीब आठ बीघा का पुआल जलकर राख हो गया। तहरीर के आधार पर मांची पुलिस आरोपी मां-बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed