{"_id":"6052407b8ebc3ec9675127d4","slug":"superstar-duddhi-won-the-final-match-by-35-runs-sonbhadra-news-vns580449831","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्टार दुद्धी ने 35 रनों से जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर स्टार दुद्धी ने 35 रनों से जीता फाइनल मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। म्योरपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के खेल मैदान में चल रहे डॉ. रागिणी प्रेम स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बीएसए स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब और सुपर स्टार दुद्धी के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर स्टार दुद्धी ने 12 ओवर में 132 रन बनाए। सुपर स्टार की टीम से रवि ने 42 रन, रंजीत ने 34 रनों का योगदान दिया। वहीं बीएसए स्पोर्टिंग की तरफ से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए बाबू लाल शर्मा ने तीन ओवर में 32 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं जयंत ने तीन ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए। जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी बीएसए स्पोर्टिंग की टीम 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। बीएसए स्पोर्टिंग की तरफ से संदीप सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए चार छक्के और तीन चौके की मदद से 42 रन बनाए जबकि पीके सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया। सुपर स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गोलू और शरद ने 2-2 विकेट लिए। मैच में अंपायर की मुख्य भूमिका विवेक और सीताराम ने निभाई। कमेंटेटर की भूमिका लालमन राम ने निभाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि शुभा प्रेम समेत विमल सिंह, डॉ. विभा, इंदुबाला सिंह, शिवशरण सिंह, माया सिंह, नीरा, प्रेम दयाल, कमलेश सिंह, ओंकारनाथ पांडेय, यज्ञनारायण, देवनाथ सिंह, विजय कुमार, शुबास शाही, अमन अभिषेक, सुमन सिंह, रेखा, आकांक्षा, सपना आदि रहे।