फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Super Specialty OPD started in Hindalco Hospital

हिंडाल्को हॉस्पिटल में शुरू हुआ सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी

Fri, 27 Aug 2021 09:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Super Specialty OPD started in Hindalco Hospital
रेणुकूट। हिंडाल्को हॉस्पिटल रेणुकूट में शुक्रवार से सुपर स्पेशिएलिटी ओपीडी की शुरुआत हो गई। हिंंडाल्को संस्थान के मुखिया एन. नागेश व बनारस के एपेक्स हॉस्पिटल से आए स्पेशलिस्ट डॉ. रविकांत ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत महीने के चार दिन हर शुक्रवार को अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को देखेंगे।
विज्ञापन

हिंडाल्को हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भास्कर दत्ता ने बताया कि माह के प्रथम शुक्रवार को गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, दूसरे शुक्रवार को मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक त्रिपाठी, तृतीय शुक्रवार को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके श्रीवास्तव और चौथे शुक्रवार को गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. रविकांत ठाकुर मरीजों को देखेंगे। बताया कि जिन मरीजों को इन बीमारियों से संबंधित इलाज पूर्व में हिंडाल्को अस्पताल के चिकित्सकों से चल रहा है, उनकी अनुशंसा के बाद ही संबंधित मरीज विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखा सकेंगे। मरीजों को हिंडाल्को अस्पताल के चिकित्सकों की अनुशंसा के बाद अस्पताल के रेफरल विभाग के रमेश रत्ना व फिजियोथेरेपी विभाग के सुधीर सिंह से संपर्क कर अपना नाम रजिस्टर करवाना होगा।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सक का परामर्श का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। पहले दिन डॉ. रविकांत ठाकुर ने 40 मरीजों को देखा और उचित परामर्श के साथ दवाएं लिखीं। हिंडाल्को रेणुकूट क्लस्टर के एचआर हेड जसबीर सिंह, रिडक्शन प्लांट के हेड जगन्नाथ नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed