{"_id":"a883b8a3e92aac7e4ada697eb12290a3","slug":"sun-temple-is-the-center-of-faith-of-the-four-provinces-vindmganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार प्रांतों की आस्था का केंद्र है विंढमगंज का सूर्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार प्रांतों की आस्था का केंद्र है विंढमगंज का सूर्य मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज का सूर्य मंदिर चार प्रांतों उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के लोगों का आस्था का केंद्र है। सततवाहिनी नदी के किनारे बने घाटों पर डाला छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। सन क्लब सोसाइटी के सदस्य छठ घाटों की सफाई में जुट गए हैं।
बता दें कि विंढमगंज के सूर्य मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए समूचे मंदिर परिसर की रंगाई का कार्य दिन-रात चल रहा है। विंढमगंज के खेल मैदान पर छठ मेला का आयोजन होगा। अबकी बार मेला में वाराणसी से झूला मंगाया गया है। मेला स्थल पर चाट, मिठाई और खिलौना की दूकानों के लिए निश्चित स्थान का आवंटन शुरू हो गया है, ताकि किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
सन क्लब सोसाइटी के अध्यक्ष संजीव अग्रहरि की अध्यक्षता में गुरुवार को सोसाइटी के लोगों की बैठक सूर्य मंदिर पर हुई। इस दौरान छठ घाट की सफाई प्रधान की ओर से न कराए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। सोसाइटी के लोगों ने कहा कि इसकी शिकायत जिलाधिकारी, सांसद और विधायक से करेंगे। इसके अलावा सोसाइटी ने खुद छठ घाट की सफाई का निर्णय लिया और सफाई कार्य में लोग जुट गए। बैठक में अजीत गुप्ता, किशोर पटवा, नंदकिशोर, अजय, राजेश, संजय, अविनाश, जिंदन लाल, राजीव, कंचन तिवारी, विरेंद्र, प्रभात, पंकज, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।