फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Summer camp concludes in DPS, girls fascinated by Rajasthani dance

डीपीएस में समर कैंप का समापन, राजस्थानी नृत्य से छात्राओं ने मोहा मन

Thu, 19 May 2022 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Summer camp concludes in DPS, girls fascinated by Rajasthani dance
राबर्ट्सगंज बिजौली दिल्ली पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी। - फोटो : SONBHADRA
सदर ब्लॉक के बिजौली गांव स्थित डीपीएस स्कूल में चल रहे समर कैंप का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर प्रमुख अजीत रावत, प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा और प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद सौम्या, रोशनी, रिचा, सिमरन, अंकिता, रिद्धिका, कंचन ने स्वागत गान एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर दर्शकों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इसके लिए समर कैंप एक उचित मार्गदर्शन है। चार दिनों में सीखे गए क्रियाकलापों के प्रदर्शन दिवस में छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जहां एक तरफ कराटे और रोबोटिक का प्रदर्शन कर छात्रों ने दर्शकों को अचंभित किया वहीं एकल व राजस्थानी नृत्य से छात्राओं ने मन मोह लिया। निधि, वैष्णवी, हिमाद्री, नंदनी, सृष्टि ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। हिंदी प्रवक्ता राधव मणि मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन पूजा सिंह ने किया। सर्वेश कुमार मिश्रा, एकता श्रीवास्तव, जावेद अहमद आदि उपस्थित रहे।

राबर्ट्सगंज बिजौली दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते सदर ब्लॉक प्रमुख अजी?

राबर्ट्सगंज बिजौली दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते सदर ब्लॉक प्रमुख अजी?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed