फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sulfur emissions will come down, manufacturing of FDG absorbers begins

सल्फर के उत्सर्जन में आएगी कमी, एफडीजी एब्जॉर्बर का निर्माण शुरू

Thu, 16 Dec 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Sulfur emissions will come down, manufacturing of FDG absorbers begins
एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) के पावर प्लांट से सल्फर डाई ऑक्साइड उत्सर्जन कम करने का कार्य तेज हो गया है। इसके लिए बृहस्पतिवार को एफजीडी एब्जॉर्बर का सीजीएम वसुराज गोस्वामी ने उद्घाटन किया। यह कदम पावर प्लांट प्रबंधन की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के मकसद से एनटीपीसी में पर्यावरण संरक्षण उपायों को लागू करने एवं सल्फर डाइऑक्साइड (एसओएक्स) के उत्सर्जन को कम करने के लिए फ्लू-गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए कुल तीन एफजीडी चिमनियों का निर्माण तेजी से हो रहा है। अधिकारियों का दावा है कि चिमनी स्थापित करने का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। वातावरण में सल्फर डाईऑक्साइड के उत्सर्जन को कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए एनटीपीसी सिंगरौली का यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एफडीजी इरेक्शन के शुभारंभ मौके पर महाप्रबंधक सीएस श्रीनिवास, अपर महाप्रबंधक विनय कुमार अवस्थी, जितेंद्र पाल सिंह, एचएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed