फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suddenly brakes failed in sonbhadra pickup overturned save after hearing screams eight people injured

Sonbhadra News : अचानक ब्रेक फेल होने से मची चीख-पुकार, पलट गई पिकअप, बचाव को जुटे लोग; आठ लोग घायल

Sat, 21 Dec 2024 01:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 01:17 PM IST
सार

Sonbhadra News : सोनभद्र में पिकअप पलटने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों के मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर सीएचसी में भेजा गया, जहां उनके इलाज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Suddenly brakes failed in sonbhadra pickup overturned save after hearing screams eight people injured
पिकअल पलटने के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के परनी-बराइडाड़ मार्ग पर बीती रात मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां खबर लिखे जाने तक उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन




पिकअप रेणुकूट से पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडांड़ टोला जा रही थी। बराइडाड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में विफनी देवी (30), अखिलेश (17), सुनील (22), अमरजीत (60), महेंद्र यादव (50), गुमता यादव (49), भोला (55), और हरिंदर (39) शामिल हैं। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल और म्योरपुर थाना प्रभारी हेमंत सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। 
विज्ञापन


घायलों ने बताया कि वाहन चढ़ाई के दौरान बैक होने लगा और चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर ब्रेक फेल हो गई। चालक वाहन से कूद गया, जिसके बाद पिकअप पलट गई। घटना में घायल सभी श्रमिकों का इलाज डॉ. अंकित सिंह की देखरेख में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed