{"_id":"66bb942c047196a2e202ae4c","slug":"such-carelessness-that-the-city-was-submerged-in-water-again-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-116682-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: लापरवाही ऐसी कि नगर को फिर डूबो दिया पानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: लापरवाही ऐसी कि नगर को फिर डूबो दिया पानी में
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में सर्वाधिक जलभराव की समस्या धर्मशाला चौक और नई बस्ती में होती है। नगर में जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए सबसे पहले इन्हीं इलाकों में नाला का निर्माण कराया जाना था। कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस की मनमानी के कारण दो साल बाद भी धर्मशाला चौक के पास नाला का निर्माण नहीं हो सका है। इससे जलभराव की समस्या कम होने की बजाय बढ़ गई है। स्थिति यह है कि नई बस्ती व धर्मशाला चौक के आस-पास के घरों एवं प्रतिष्ठानों में एक से डेढ़ फीट तक पानी लग रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। सर्वाधिक दिक्कत धर्मशाला चौक होते हुए नई बस्ती, उत्तर मोहाल व अंबेडकर नगर इलाके में होती है। पूरब मोहाल की मलिन बस्ती सहित अन्य इलाकों में जल निकासी बड़ी समस्या है। इसके समाधान के लिए वर्ष 2022 में नाला निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाई गई। शासन की तरफ से 34 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित हुई।
कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस को रॉबर्ट्सगंज नगर में जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए सबसे पहले धर्मशाला चौक, नई बस्ती और उत्तर मोहाल में नाला का निर्माण प्रमुखता के आधार पर कराया जाना था। दो साल बीत गए, बावजूद इन इलाकों में नाला का निर्माण नहीं कराया जा सका है। इससे इन इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश होने पर धर्मशाला चौक स्थित मेन रोड पर घुटने तक पानी लग जा रहा है।
विज्ञापन
धर्मशाला एवं नई बस्ती लो लैंड एरिया है। सीएंडडीएस को धर्मशाला चौक से ही पहले नाला बनाना था। यह उनके कार्यवृत्ति में भी शामिल है, मगर धर्मशाला से काम शुरू करने के बजाय नगर के बाहर से नाला निर्माण का काम शुरू किया गया। एस्टीमेट में आरसीसी नाला तोड़ने की व्यवस्था नहीं होने का हवाला देकर कार्यदाई संस्था अपना पल्ला झाड़ रही है। - विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी-नगर पालिका परिषद सोनभद्र।