फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Studying according to timetable will become a cause of trouble

Sonebhadra News: समय सारिणी से पढ़ाई परेशानी का बनेगी सबब

Thu, 18 Apr 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Studying according to timetable will become a cause of trouble
जिले के परिषदीय स्कूलाें में अब समय सारिणी के अनुसार शिक्षण कार्य के निर्देश ने शिक्षकों की मुसीबत बढ़ा दी है। एक ओर जहां हर कक्षा में समय सारिणी चस्पा करने के निर्देश हैं तो दूसरी ओर स्थिति यह है कि कहीं एक शिक्षक के भरोसे स्कूल है तो कहीं एक कमरे का स्कूल है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 2061 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में नया सत्र शुरू हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने चालू सत्र में समय सारिणी के अनुसार कक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। अन्य गतिविधियों का संचालन भी इसी क्रम में होगा। नए नियम के तहत हर कक्षा में समय सारिणी चस्पा करनी है। साथ ही किस शिक्षक की कब क्लास है। उनका विवरण भी दर्ज करना है, ताकि इसका समय-समय पर पर्यवेक्षण भी हो। विद्यालय की कक्षावार एक समेकित समय सारिणी प्रधानाध्यापक कक्ष व विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी लगाई जानी है। विद्यालय में सुबह के 15 मिनट प्रार्थना सभा, योग और छात्रों की गिनती के लिए रखे जाएं। इसी तरह 40-40 मिनट की दो कक्षा पुस्तकालय के लिए निर्धारित होगी। इसी के साथ खेलकूद गतिविधियों का भी आयोजन होगा। भले ही शिक्षकों की उपलब्धता के अनुसार समय सारिणी तैयार करने को कहा गया है, लेकिन जिले की स्थिति काफी खराब है। जिले के करीब ढाई सौ स्कूल में एक शिक्षक हैं, जबकि 100 से अधिक स्कूलों में शिक्षामित्र और अनुदेशक के भरोसे पढ़ाई है। कुल मिलाकर कहीं एक शिक्षक के भरोसे स्कूल तो कहीं एक कमरे का स्कूल होने से समय सारणी का अनुपालन जिले में कराना काफी चुनौती पूर्ण है।
विज्ञापन


समय सारणी के अनुपालन को लेकर संबंधितों को निर्देश कर दिया गया है। विभागीय टीमें इसे लागू कराने और इसके लिए शिक्षकों प्रेरित भी करेंगी। - नवीन पाठक, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed