{"_id":"65d3b8d7b3bae3f98f0a3156","slug":"study-without-stress-revision-will-increase-confidence-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-109674-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तनावमुक्त होकर करें पढ़ाई, रिवीजन से बढ़ेगा आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तनावमुक्त होकर करें पढ़ाई, रिवीजन से बढ़ेगा आत्मविश्वास
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में अब चंद दिन शेष रह गए हैं। विभाग जहां सकुशल परीक्षा की तैयारी में जुटा है तो दूसरी ओर छात्र-छात्रा भी पूरे मनोयोग से पढ़ाई में जुटे हुए हैं। परीक्षा में बेहतर अंक लाने की उम्मीद में तनावग्रस्त होते परीक्षार्थियों को अब रिवीजन की सलाह दी जा रही है, ताकि अब तक पढ़े हुए पाठ को वह अच्छे से तैयार कर सकें।
डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि 22 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। इस वक्त परीक्षार्थियों को किसी तरह तनाव लेने की जरूरत नहीं है। वह पूरे मनोयोग से तैयारी करें। नया पाठ पढ़ने की बजाय बेहतर यही है कि वह रिवीजन पर ध्यान लगाएं, ताकि पढ़े हुए पाठ में कोई दुविधा न रहे।
टाइम टेबल बनाकर अभ्यास करें। अगर कोई महत्वपूर्ण हिस्सा पढ़ने से छूट गया हो तो उसके लिए भी अलग से योजना बनाकर तैयारी करें। अगर कोई नकल के भरोसे है तो वह अपनी मनोदशा बदल ले। किसी भी तरह से नकल की गुंजाइश परीक्षा में नहीं है।
विज्ञापन
चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह ने बताया कि कई बार परीक्षार्थी सबकुछ पढ़ने की कोशिश में पढ़ा हुआ भी भूल जाते हैं। ऐसे में इस वक्त रिवीजन पर ही ध्यान लगाएं। परीक्षा से पहले अच्छी नींद भी लें।
कंट्रोल रूम से की जा निगरानी
जिले में बोर्ड परीक्षा 76 केंद्रों पर होनी है। इसके लिए सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही पहुंचा दी गई थी। सोमवार तक केंद्रों पर प्रश्न पत्र भी पहुंच गए। डीआईओएस कार्यालय से कड़ी सुरक्षा में प्रश्न पत्र केंद्रों पर पहुंचाया गय। वहां डबल लॉक में प्रश्न पत्रों को रखा गया है। उस पर सीसी टीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। सभी 76 केंद्रों पर लगे सीसी टीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। डीआईओएस राजेंद्र यादव ने सोमवार को कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कैमरों के माध्यम से सभी केंद्रों की सुरक्षा का हाल जाना। डीआईओएस ने बताया कि प्रश्न पत्रों को डबल लॉक में रखा गया है।