फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students were informed about the importance of wildlife.

Sonebhadra News: छात्र-छात्राओं को बताया वन्यजीवों का महत्व

Thu, 08 Oct 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Students were informed about the importance of wildlife.
डॉ. भीमराव आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामपानी सेक्शन में वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रेंजर रत्नेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में वन्यजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वन अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और इनके बिना पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना संभव नहीं है। जंगल और वन्यजीव एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए वन्यजीवों का संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण की शपथ दिलाई गई और पेड़-पौधों एवं वन्यजीवों के प्रति प्रेम और संवेदनशीलता रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed