फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students mesmerized with their Karma dance

Sonebhadra News: करमा नृत्य से छात्राओं ने मोहा मन

Sun, 07 Sep 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Students mesmerized with their Karma dance
कोन। विकास खंड कोन के बागेसोती स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में रविवार को भव्य करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। आदिवासियों के प्रमुख त्योहार पर आदिवासी छात्राओं ने करमा नृत्य प्रस्तुत किया। महोत्सव का शुभारंभ करम डाल व आदिवासियों के कुल गुरु बिरसा मुंडा के पूजन से हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि बीईओ विश्वजीत कुमार ने करम डाल का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस दौरान पारंपरिक लोक नृत्य करमा का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्राओं ने मनमोहक करमा नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संस्कृति को कायम रखने का काम आदिवासी बंधु कर रहे हैं। आदिवासी ही यहां के मूल हैं। कहा कि आदिवासी भाई अपने को अलग न समझें, हम सभी आपके कदम से कदम मिलाकर कर चलेंगे। सभी लोग अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा जरूर दें, शिक्षा से ही विकास संभव है। आदिवासी नेता राम लखन ने कहा कि आदिवासी समाज के कारण ही पारंपरिक संस्कृति कायम है। अपने कुल गुरु से समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करते हुए अच्छी राह पर चलने की सीख मिलती है। इस मौके पर बृजकुमार जायसवाल, रामअवध, मिथिलेश कुमार, आदिवासी नेता राम लखन, हरिनाथ उरांव सेवा समर्पण से रविन्द्र, रामविचार नेताम आदि रहे। अध्यक्षता नंदलाल उरांव व संचालन जयप्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed