फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   studentd heng self

फेल होने पर छात्र फांसी लगाकर दी जान

Mon, 16 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Mon, 16 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
studentd heng self
आत्महत्या - फोटो : Bureau
हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम सामने पिपरी निवासी अमरनाथ चौहान के लिए मौत की वजह बन गया। फेल होने की सूचना पर उसने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिपरी वार्ड 12 का निवासी राम प्रवेश चौहान कपड़े की फेरी करते हैं। दोपहर में वह कपड़े बेचने निकले थे। उनके पांच बच्चे हैं। तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटे अमरनाथ चौहान (15) ने इस साल हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। रविवार को जब परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो उसेे यह जानकारी हुई कि वह फेल हो गया है। वह राजकीय इंटर कालेज पिपरी का छात्र था और परिणाम देखने गया था। वहां से लौटकर आने पर वह घर के एक कमरे में गया। वहां उसने अपना शर्ट और बहन का दुपट्टा जोड़कर फंदा बनाया और टीनशेड में लगे पाइप से फांसी लगा ली। जब उसके भाई बहन कमरे में गए तो उसका शव लटका देखकर शोर मचाने लगे। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पाकर मृतक का पिता भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed