फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Student union elections postponed at the last moment, student leaders furious

ऐन वक्त पर स्थगित हुआ छात्र संघ चुनाव, भड़के छात्र नेता

Tue, 28 Dec 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Student union elections postponed at the last moment, student leaders furious
ओबरा पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव स्थगित होने पर धरने पर बैठे छात्र नेता। - फोटो : SONBHADRA
छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों में जुटे छात्र नेताओं को मंगलवार की सुबह झटका लगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले कॉलेज प्रशासन ने चुनाव स्थगित कर दिया। सुबह इसकी सूचना मिलते ही छात्र भड़क उठे। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। एसडीएम, सीओ के नेतृत्व में भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। नाराज छात्रों को मनाने की कोशिश होती रही।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए कॉलेज प्रशासन ने पिछले दिनों अधिसूचना जारी की थी। इसके साथ ही विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार चुनाव की तैयारी में जुट गए थे। मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री होनी थी। सुबह जब छात्र कॉलेज पहुंचे तो वहां चुनाव स्थगित होने की नोटिस चस्पा थी। प्राचार्य और चुनाव अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी नोटिस में कहा गया था कि वर्तमान समय में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण की है। इसके अलावा नए कोविड गाइडलाइंस, प्रशासनिक व्यस्तता और अन्य अपरिहार्य कारणों से वर्ष 2021-22 का छात्रसंघ चुनाव अग्रिम आदेश के लिए स्थगित किया जाता है। नोटिस देखकर चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवार और उनके समर्थक भड़क उठे। कॉलेज प्रशासन के फैसले पर नाराजगी जताते हुए धरने पर बैठ गए। एसडीएम, सीओ के नेतृत्व में भारी फोर्स कॉलेज पहुंच गई। नाराज छात्रों को समझाने के प्रयास में जुटे रहे। फिलहाल छात्र अभी धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed