फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Student union election to be held in Obra College postponed

Sonebhadra News: ओबरा महाविद्यालय में होने वाला छात्र संघ चुनाव स्थगित

Mon, 09 Jan 2023 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Student union election to be held in Obra College postponed
ओबरा। स्थानीय पीजी कालेज में 17 जनवरी को होने वाला छात्र संघ चुनाव सोमवार को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। इससे नाराज छात्रों का एक गुट देरशाम उसी तिथि पर चुनाव कराने की मांग को लेकर महाविद्यालय के अंदर धरने पर बैठ गया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस बल पूर्वक सभी छात्रों को उठाकर थाने ले गई।
विज्ञापन

धरने पर बैठे छात्रों ने महाविद्यालय प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल के साथ तहसीलदार ओबरा सुशील कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने पहुंच कर उन्हें समझाने लगे। लेकिन छात्र नहीं मानें। काफी देर तक चले मान मनौव्वल के बाद ओबरा प्रभारी निरीक्षक धारा 144 का हवाला देते हुए छात्रों को बल पूर्वक पुलिस जीप में बैठाकर ओबरा थाने ले गए। इससे पूर्व दोपहर में एबीवीपी संगठन के गुट ने महाविद्यालय प्राचार्य को चुनाव टालने के लिए ज्ञापन दिया था। संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रसाशन के आदेश पर चुनाव स्थगित किया गया है। चुनाव की नई तिथियों की घोषणा उच्चाधिकारियों से बिचार विमर्श करने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed