{"_id":"679729b53fb848b5710a4b6f","slug":"student-disputes-with-professor-regarding-practical-exam-result-in-sonbhadra-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: प्रायोगिक परीक्षा परिणाम को लेकर प्रोफेसर से भिड़े छात्र, पुलिस तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: प्रायोगिक परीक्षा परिणाम को लेकर प्रोफेसर से भिड़े छात्र, पुलिस तक पहुंचा मामला
Mon, 27 Jan 2025 12:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 27 Jan 2025 12:07 PM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर में छात्रों और प्रोफेसर के बीच धक्का- मुक्की का मामला सामने आया है। यहां प्रायोगिक परीक्षा के परिणाम को लेकर छात्र द्वारा प्रोफेसर का विरोध किया गया, जिसके बाद मामला बढ़ गया।
विज्ञापन
मौके पर प्रोफेसर से भिड़े छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शक्तिनगर परिसर में शनिवार को प्रेक्टिकल के रिजल्ट को लेकर छात्र प्रोफेसरों से भिड़ गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझा बुझाकर कर मामले को शांत कराने में जुटी रही।
विज्ञापन
रविवार को इस घटना का विडियो वायरल होने व मामला विद्यापीठ के कुलपति तक पहुंचने के बाद सोमवार को प्रकरण फिर से गरमा गया। वहीं मामले में विद्यापीठ प्रशासन आरोपी छात्र को निष्कासित करने व उसके खिलाफ एफआईआर कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रेनुसागर क्षेत्र के रहने वाला विशाल तिवारी परिसर में बीएफए छात्र के रूप में अध्ययनरत है। बीते दिनों हुई प्रेक्टिकल परीक्षा में विशाल का नंबर सहपाठी छात्रा से कम आ गया। विशाल को 80 व छात्रा को 85 नंबर दिए गए थे। इस पर विशाल ने प्रोफेसरों से सवाल किया। आरोप है कि वह इस मुद्दे पर कई प्राध्यापकों के साथ बदसलूकी किया।
विज्ञापन
इसके बाद बीएफए का छात्र पुराने छात्रों व बाहरी युवकों के साथ परिसर में पहुंच गया और प्रोफेसरों से हाथापाई शुरू कर दिया। प्रो. मानिक चंद्र पांडेय ने बताया कि पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। विद्यापीठ प्रशासन आरोपी छात्र के निष्कासन सहित अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।