{"_id":"7bbbea19f2173d6f0e10c5055cd95afd","slug":"strike-disrupts-the-work-of-the-court-upset-litigant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से कोर्ट का काम बाधित, वादकारी परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से कोर्ट का काम बाधित, वादकारी परेशान
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद जिला न्यायालय परिसर में 11 मार्च को अधिवक्ता की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में आंदोलित अधिवक्ता शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।
वकीलों ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजने और प्रदेश भर में वकीलों पर दर्ज केस वापस लिए जाने की मांग उठाई।
राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन हाल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने कहा कि आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और उसे बर्खास्त किया जाए।
साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिवारवालाें को 50 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दी जाए, इसके अलावा प्रदेश भर में इस मामले में अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी बार काउंसिल से जैसा भी निर्देश मिलेगा उसी के अनुरूप सोमवार को आंदोलन की रणनीति बनेगी। इस मौके पर राजबली चौबे, अमरनाथ मिश्र, अंशुमान सिंह, ओपी तिवारी, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, पीए खान, एसए खान, डीके मौर्या, अतुल पटेल, राजीव गौतम, जीएस राय,
ओपी राय, चंद्र प्रकाश चौबे, अजय द्विवेदी, राजेंद्र चौधरी शामिल रहे। अध्यक्षता एसबीए अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक और संचालन महामंत्री अंशुमान सिंह ने किया।
दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक इलाहाबाद में एक वकील की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में शुक्रवार को दूसरे दिन भी वकीलों की हड़ताल जारी रही।
वकीलों के कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे। बार संघ के अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने कहा कि आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और वकीलों की सुरक्षा की गारंटी की जाए।